बाप न्यूज @ रमन दर्जी दूसरा दशक द्वारा संचालित इखवेलो चारणाई एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारणाई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ...
दूसरा दशक द्वारा संचालित इखवेलो चारणाई एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारणाई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चारणाई गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इस अवसर पर दूसरा दशक के इकबाल मेहर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को आजादी के पर्व पर अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इसके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए। यात्रा का नेतृत्व अमन युवा मंच के पठान, साहिल, मीना सहित अन्य युवाओं ने किया। यात्रा के दौरान विद्यालय के शिक्षक रामफूल मीणा, संदीप कुमार, श्रवण कुमार मीणा, धीमाराम, मांगीलाल, प्रेमसुख तथा इखवेलो प्रभारी खुशबू चौधरी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
