नीलम खोरवाल बोली - सबको साथ लेकर करेंगे बाप का सर्वांगीण विकास बाप न्यूज : रमन दर्जी | नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नीलम खोरवाल ने शुक्...
नीलम खोरवाल बोली - सबको साथ लेकर करेंगे बाप का सर्वांगीण विकास
बाप न्यूज : रमन दर्जी |
नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नीलम खोरवाल ने शुक्रवार सुबह 11.15 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वे अपने समर्थकों और नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ गाजे-बाजे के बीच नगर पालिका भवन पहुंचीं। इस दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल होने पहुंचे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका भवन को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूराराम ने नीलम खोरवाल को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया। समारोह के लिए आकर्षक पंडाल सजाया गया, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की सजावट के बीच अतिथियों एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था की गई। समारोह स्थल पर मंच को फूलों से सजाया गया तथा अतिथियों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की गई। पंडाल में आगे की ओर अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था थी, जबकि पीछे की ओर महिलाओं और अन्य नागरिकों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया। प्रवेश मार्ग से लेकर मंच तक की व्यवस्थाओं में आयोजन की भव्यता दिखाई दी।
भाजपा नेता जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी के लिए काम किया है। राजपुरोहित ने भारतीय इतिहास में मातृशक्ति के योगदान का उल्लेख करते हुए महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर देने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों से स्वच्छ, स्वस्थ, भ्रष्टाचार मुक्त एवं खुशहाल बाप बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति जाणी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण पर निर्भर है। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक देसूरी लक्ष्मी बारूपाल ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। फलोदी नगर परिषद सभापति मेघराज कल्ला ने कहा कि फलोदी और बाप में भाजपा का कद और ऊंचा होगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा तथा विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नीलम खोरवाल ने कहा कि सभी को साथ लेकर बाप कस्बे का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनलाल पालीवाल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में पार्षद भोमराज सुथार और लता पालीवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में गजरूप सागर मठ गादीपति संत बाल भारती महाराज, मंहत भगवानदास जाम्बा, मंहत आनंद प्रकाश जाम्बा, स्वामी बालकृष्ण, आचार्य लूणकर जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल भट्ठड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष मगसिंह भाटी, महेश पालीवाल, पंचायत चुनाव प्रभारी जगदीश पालीवाल, पार्षद जयप्रकाश बोहरा, पार्षद याेगिता पुरोहित, राजेंद्र खोरवाल, पार्षद राजेंद्र जोशी, पार्षद लूणी देवी, पार्षद राजेंद्र माली, पार्षद लक्ष्मीदेवी, पार्षद गीता पालीावल, पार्षद लता पालीवाल, पार्षद भोमराज सुथार, पार्षद बिंजाराम कुमावत, पार्षद कविता गर्ग, पार्षद लक्ष्मीनारायण दर्जी, जिला प्रवक्ता मुकेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष संजय कानासर, मंडल महामंत्री मोती पालीवाल, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, पूर्व सरपंच पूनम पालीवाल, रवि पालीवाल, आईदानाराम मेघवाल, हरीश पालीवाल, पुखराज पालीवाल, पन्नालाल माली, देव किशन पालीवाल, भवानी लोहिया, केएल माली, चैनसिंह माली, रिजवान खान, नरेश चावड़ा, घेवरसिंह गुसाईवाल, सीपी पालीवाल, कपिल व्यास, रामचंद्र धामट, भगवानदास सुथार, विश्म्भर व्यास, भंवरलाल तंवर, मनोज भैय्या, अरूण जोशी, पल्लव थानवी, शिव सोनी, हरी व्यास फलोदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम पालीवाल व विजय तंवर ने किया।


