Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

'मेगा बैंकिंग शिविर' 29 जून को नगर परिषद फलौदी में होगा आयोजित

AI से बनी छवि   मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के ऋण आवेदनों का होगा त्वरित निस्तारण  बाप न्यूज़ ...

AI से बनी छवि 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के ऋण आवेदनों का होगा त्वरित निस्तारण 
बाप न्यूज़ | फलौदी
केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए 'मेगा बैंकिंग शिविर' 29 जून सोमवार को नगर परिषद फलौदी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बैंकिंग चैनल के माध्यम से संचालित होने वाली विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के तहत नए ऋण आवेदनों को मौके पर ही दर्ज कर उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं का लाभ आमजन को दिया जाएगा। इस दौरान परिसर में आमजन की सुविधा के लिए 5 बड़े राष्ट्रीयकृत बैंकों यूको बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा,भारतीय स्टेट बैंक ,राजस्थान ग्रामीण बैंक,पंजाब नेशनल बैंक की स्टॉल लगाई जायेगी। जिला अग्रणी प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि इन सभी बैंकों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहकर नए आवेदनों की जांच करेंगे और योग्य लाभार्थियों के लोन स्वीकृत करने की प्रक्रिया को गति देंगे। साथ ही पूर्व में लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा और नए आए आवेदनों को तुरंत स्वीकृत कर लोन देने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के युवाओं, उद्यमियों और जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे 29 जून को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगर परिषद फलौदी पहुंचकर इस मेगा बैंकिंग कैंप का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को अपना नया उद्योग, व्यापार या सेवा क्षेत्र में काम शुरू करने के लिए कम ब्याज दर और मार्जिन मनी सहायता के साथ लोन मुहैया कराया जाएगा। इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों, ठेला चालकों और छोटे स्ट्रीट वेंडर्स को अपना काम बढ़ाने के लिए बिना किसी गारंटी के आसान कार्यशील पूंजी  लोन की सुविधा दी जाएगी।