बाप न्यूज | रमन दर्जी डॉक्टर्स डे के अवसर पर उपस्वास्थ्य केन्द्र चारणाई में बुधवार को मां री संभाल कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिवि...
डॉक्टर्स डे के अवसर पर उपस्वास्थ्य केन्द्र
चारणाई में बुधवार को मां री संभाल कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
किया गया। शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क
की गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, रक्त समूह, रक्तचाप (बीपी),
शुगर, यूरिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श देकर गर्भावस्था
के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के नियमित
सेवन तथा सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की
टीम ने सभी लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
प्रभारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य
अधिकारी प्रदीप बोहरा, एएनएम प्रियंका, प्रशासक प्रतिनिधि मौलवी जमालदीन, सामाजिक कार्यकर्ता
रईश तथा दूसरा दशक के इक़बाल और खुशबू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर्स डे
के उपलक्ष्य में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का साफा, माला एवं अजरख ओढ़ाकर सम्मान
किया गया।
