Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीएलजी बैठक CLG MEETING : चोरियों के खुलासे का भरोसा, नशे के खिलाफ जनसहयोग की अपील

एएसपी बोले - संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना दें, हर एंगल से होगी जांच, बाजार में चौकीदार व सीसीटीवी लगाने पर दिया जोर बाप न्यूज / क्राइम समाचार...


एएसपी बोले - संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना दें, हर एंगल से होगी जांच, बाजार में चौकीदार व सीसीटीवी लगाने पर दिया जोर

बाप न्यूज / क्राइम समाचार
थाना परिसर में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह, उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई, पुलिस उप अधीक्षक फलोदी अचल सिंह देवड़ा एवं थानाधिकारी महेश कुमार श्रीमाली की मौजूदगी में सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, चोरी की वारदातों के खुलासे, नशे के खिलाफ अभियान, यातायात व्यवस्था और साइबर अपराध सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह ने कहा कि हमारे त्योहार प्रेम, मोहब्बत, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। इन त्योहारों की भावना को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द कायम रहे, इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस को हर प्रकार के सहयोग की आवश्यकता रहती है और इसमें आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। सीमित संसाधनों के बावजूद जनता के सहयोग से ही पुलिस बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के संबंध हमेशा बेहतर रहे हैं। इसी विश्वास को मजबूत करने के लिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन के बीच पहुंचकर संवाद किया जाता है। नगर में पिछले लंबे समय से हुई नकबजनी और चोरी की वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही इन घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस हर सूचना की अलग-अलग एंगल से जांच करेगी और जनता द्वारा दी गई जानकारी अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण साबित होगी। यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रैफिक पुलिस उपलब्ध नहीं है। जब तक अलग से ट्रैफिक स्टाफ नहीं मिलता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवश्यकता वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

पुलिस उप अधीक्षक अचल सिंह देवड़ा ने कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन उजास को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों और आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति में सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। बच्चों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम एवं गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। जनजागृति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही नशा तस्करों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि पुलिस का ध्येय वाक्य "अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास" है। इसे साकार करने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। बाप शांतिप्रिय क्षेत्र है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने व्यापार मंडल से बाजार क्षेत्र में चौकीदार व्यवस्था लागू करने तथा अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं की रोकथाम में चौकीदार व्यवस्था काफी कारगर साबित होती है। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा हो। 
बैठक में पूर्व उपप्रधान जगदीश पालीवाल ने नगर में हुई चोरियों का शीघ्र खुलासा करने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों को पुनः चालू करवाने की मांग रखी।
मगराज पालीवाल ने बालिका विद्यालय के आसपास अवकाश के समय कुछ असामाजिक तत्वों के घूमने तथा रात्रि में बिना वजह तेज गति से वाहनों के गलियों में दौड़ने की शिकायत की। नंदकिशोर तंवर ने बाप-नोख फांटा और कानासर चौराहे पर बेतरतीब खड़े वाहनों से उत्पन्न यातायात अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। पूर्व सरपंच किसनलाल ने चोरी के मामलों में बरामद हुई चांदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भी जांच का विषय है कि केवल चांदी ही क्यों बरामद हुई।
बैठक में उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई, थानाधिकारी महेश कुमार श्रीमाली, पूर्व उपप्रधान जगदीश पालीवाल, भंवरलाल बोहरा, बुलीदान बोहरा, पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल जगदीश, मनोज कुमार, जिला सीएलजी सदस्य अखेराज,  कालूराम बड़ीसीड़, विजय कुमावत, दामोदर मेहता, गोसेवक धुंडचंद कोठारी, पुनीत भूतड़ा, भाजयूमो मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, कमल शर्मा, रामचंद्र पंवार, गिरधारी भील, सुरेश सुथार, भंवरलाल दर्जी, मनोज पुरोहित, सुमेर सिंह, जयप्रकाश, गणपत राम  सोडादड़ा सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।