Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप पंचायत समिति की 59 ग्राम पंचायतों की निकाली गई आरक्षण लॉटरी

बाप न्यूज |  पंचायत समिति बाप क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। बाप पंचायत समिति में सभी 59 ग्रा...


बाप न्यूज | पंचायत समिति बाप क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। बाप पंचायत समिति में सभी 59 ग्राम पंचायतो के आरक्षण की लॉटरी यंहां पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी सत्यनारायण की मौजूदगी में निकाली गई। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।

सामान्य वर्ग में - ग्राम पंचाायत कानसिंह की सिड्ड, बारू, कानासर, कृष्ण नगर कलां, चारणाई, जम्भेश्वर नगरी, जालुवाला, टेपू, देदासरी, नेवा, नोख, बड़ी सिड्ड, बोडाणा, राणेरी, शक्तिनगर, शेखासर व हिंडालगोल शामिल हैं।

सामान्य महिला में - ग्राम पंचायत टावरीवाला, मदासर, सांवरा गांव, कलराबा बेरा, कल्याणसिंह की सिड्ड, कालू खां की ढाणी, खिदरत, घटोर, जाम्बा, टेकरा, देगावड़ी, बडी ढाणी, भींवजी का गांव, मंडोर, मोटाई, मोडकिया, सिहड़ा, सोढ़ादड़ा ।

ओबीसी वर्ग के लिए - सोनलपुरा, जेतड़ासर, भड़ला चूहड़ो की बस्ती, भाखरियां, मेहराम नगर, श्री शक्ति नगर।  

ओबीसी महिला - ग्राम पंचायत जैमला, खीरवा, जाम्बा की ढाणी, जोरावर नगर, तालरिया, धोलिया ।  

इसी प्रकार एससी श्रेणी में पन्ना, खींवज नगर, रामपुरा, रावरा, श्रीसुरपुरा तथा एससी महिला श्रेणी में खेतुसर, नूरे की भूर्ज, बागजी का पार, रोेला तथा एसटी श्रेणी में भोजो की बाप चक नंबर 1 व 2 व खारा व एसटी महिला श्रेणी में अखाधना ग्राम पंचायत को आरक्षित किया गया है।