Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जकार्ता में गूंजा ‘मोदी : सेवा के 25 वर्ष’ का संदेश 'Modi’s Milestones'

भारतीय दूतावास में विशेष समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वक्तव्यों से सजा कार्यक्रम बाप निवासी लीला व सत्यनारायण कोठारी भी रहे मौजूद, 31 ...


भारतीय दूतावास में विशेष समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वक्तव्यों से सजा कार्यक्रम

बाप निवासी लीला व सत्यनारायण कोठारी भी रहे मौजूद, 31 वर्षों से इंडोनेशिया में रह रहा कोठारी परिवार

बाप न्यूज़ / जकार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास में ‘25 Years of Seva’ विषय पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों सहित आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और वक्तव्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक यात्रा और विभिन्न जनहितकारी पहलों को स्मरण किया गया। बाप निवासी लीला कोठारी एवं सत्यनारायण कोठारी, जो पिछले 31 वर्षों से इंडोनेशिया में रह रहे हैं, ने बताया कि कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा के साथ विभिन्न जनहित योजनाओं और पहलों को केंद्र में रखा गया। करीब दस वक्ताओं ने अलग-अलग योजनाओं पर संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं और उनके उद्देश्यों एवं प्रमुख पहलुओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। इसके बाद समायरा वाधवान ने नृत्य प्रस्तुति दी। प्रीति एवं राकेश के संचालन में नमो की विभिन्न पहलों पर आधारित सहभागिता गतिविधि आयोजित की गई। अरविंद जी के नेतृत्व में ‘चरैवेति, चरैवेति—यही तो मंत्र है अपना’ देशभक्ति गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।

‘Modi’s Milestones’ में योजनाओं पर वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में ‘Modi’s Milestones’ के तहत विभिन्न वक्ताओं ने निर्धारित विषयों पर अपने विचार रखे। ओमप्रकाश ने कविता पाठ किया, जबकि आरश शुक्ला ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य वक्ता गणेश ग्रोवर ने संबोधित किया। समारोह को भारत के राजदूत महामहिम संदीप चक्रवर्ती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में वीरेंद्र शारदा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार जताया। समारोह में 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार-विमर्श के माध्यम से विशेष रूप से स्मरण किया गया।