बाप न्यूज @ रमन दर्जी | लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर निवासी भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर बाप क्...
बाप न्यूज @ रमन दर्जी |
लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर निवासी
भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर बाप क्षेत्र के
ग्रामीणो में आक्रोश है। मामले में शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को
न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को यंहा उपखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम
का ज्ञापन उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में रीडर दिनेश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन
में लिखा कि 27 जुलाई की रात अज्ञात हमलावरों ने भंवरी देवी पर चाकुओं से हमला कर हत्या
कर दी थी। हमले के दौरान उनकी बड़ी बेटी को भी जान से मारने का प्रयास किया गया, जबकि
छोटी बच्ची भी चाकू लगने से घायल हुई। बड़ी बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ज्ञापन में लिखा कि घटना के 15 दिन बीतने
के बावजूद पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। आरोपियों तक पुलिस के
नहीं पहुंचने से क्षेत्र की महिलाएं और बालिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने
तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय बाप ब्लॉक कांग्रेस
कमेटी अध्यक्ष केशुराम मेघवाल, केवीएसएस बाप अध्यक्ष हजारीराम गोदारा, एडवोकेट वीरेंद्र
सिंह, अधिवक्ता पप्पूराम, अधिवक्ता ओमप्रकाश गोदारा, मनफुल, रामकिशन, भवंरूराम, यार
मोहम्मद, रऊफ, हीरालाल पालीवाल, रविंद्रसिंह, हबीब, फूलचंद, राजेंद्र सिंह एडवोकेट,
कानाराम पंवार, मेहबूब, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
