Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तिरंगा रैली ने दिया देशभक्ति और राष्ट्र एकता का संदेश

  बाप न्यूज @ रमन दर्जी  राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान' के तहत विभिन्न देशभक्ति...

 

बाप न्यूज @ रमन दर्जी 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान' के तहत विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बाप में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राउमावि से तिरंगा रैली को एसीबीईओ गणेश कुमार तंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली यंहा से प्रारंभ होकर बाप नगर के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों से होते हुए पंचायत समिति परिसर पहुंची। रैली में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सीबीईओ माणकराम डारा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान' देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का अभियान है। ऐसे आयोजनों से नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है, तथा युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव की भावना विकसित होती है।रैली के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के नारे लगाए और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में आरपी मांगीलाल कुमावत, बुधाराम कड़वासरा, लक्ष्मणराम सोलंकी, पप्पूराम गोदारा, सुखराम पूनिया, रमेश, अशोक कुमार, लक्ष्मणराम, भोमाराम सहित शिक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।