जिले से 583 वरिष्ठ नागरिकों का चयन, 519 रेल एवं 64 हवाई यात्रा के लिए चयनित बाप न्यूज | फलौदी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के त...
बाप न्यूज | फलौदी
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026
के तहत फलौदी जिले के पात्र आवेदकों के चयन के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में
ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में देवस्थान विभाग
के पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। फलौदी जिले से
इस योजना के अंतर्गत कुल 1377 यात्रियों में से लॉटरी द्वारा 583 वरिष्ठ नागरिकों का
चयन किया गया। इनमें से 519 वरिष्ठजन रेल यात्रा तथा 64 वरिष्ठजन हवाई यात्रा के लिए
चयनित हुए हैं। जिला कलक्टर ने योजना के माध्यम से चयनित आवेदकों को शुभकामनाएं दी।
योजना के तहत राजस्थान सरकार राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के मूल निवासी वरिष्ठ
नागरिकों को उनके जीवनकाल में कम से कम एक बार निर्धारित तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाती
हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह,एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी,
संयुक्त निदेशक अशोक आसेरी देवस्थान विभाग सहायक प्रशासनिक अधिकारी खेमाराम डूडी सहित
अन्य उपस्थित रहें।
