Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ऑपरेशन वज्र प्रहार Operation Vajra Prahar : एमडी फैक्ट्री और अवैध शराब दुकान का निर्माण ध्वस्त

बाप न्यूज संवाददाता |  अवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने बाप था...


बाप न्यूज संवाददाताअवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने बाप थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त किए। संयुक्त कार्रवाई में एमडी फैक्ट्री के निर्माण तथा गोचर भूमि पर बनी अवैध शराब दुकान को जमींदोज किया गया।  

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि ग्राम भारवा नगर माडकिया में आरोपी सुखराम के ट्यूबवेल पर संचालित अवैध एमडी फैक्ट्री का 21 मई को भंडाफोड़ किया गया था। मौके से एमडी बनाने के उपकरण एवं रासायनिक पदार्थ जब्त किए गए थे। मामले में कार्रवाई के बाद बुधवार  को बाप तहसीलदार पुरूषोतमदास पंवार मय राजस्व विभाग और बाप पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।  इसी प्रकार ग्राम टेकरा में गोचर भूमि पर संचालित अवैध शराब की दुकान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा पूर्व में यहां से विभिन्न प्रकार की अवैध शराब जब्त की गई थी। इसके बाद बुधवार को ही तहसीलदार मय राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दुकान के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।