अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीनियर खेल मैदान में जुटे सैकड़ों योग प्रेमी, योग गुरु लालचंद खत्री ने कराया योगाभ्यास बाप न्यूज़ / रमन दर्जी अंत...
बाप न्यूज़ / रमन दर्जी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह बाप ब्लॉक मुख्यालय स्थित सीनियर विद्यालय खेल मैदान में योग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग किया। योग गुरु लालचंद खत्री ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस दौरान उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहता है। योग अनेक बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है तथा मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और योग दोनों को संतुलित रखने का सर्वोत्तम साधन है। योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. टीआर मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ आमजन में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ब्रह्माकुमारी खुशबू ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
राष्ट्र निर्माण का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई ने उपस्थित योग प्रेमियों को योग को नियमित जीवनचर्या में अपनाने तथा राष्ट्र को सशक्त एवं स्वस्थ बनाने की शपथ दिलाई। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. मीणा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नायब तहसीलदार भूराराम विश्नोई, मानकराम डारा, शिक्षाविद् मनसुख पालीवाल, भंवरलाल श्रीमाली, टीकमचंद, एडवोकेट विजय तंवर, पुखराज पालीवाल, मुरलीधर, दामोदर मेहता, ओम भैया, हनुमान प्रसाद भैया, मोहनलाल, धूड़चंद कोठारी, भंवरलाल कोठारी, टीसी राठी, मुरलीधर खत्री, देवेंद्र, घनश्याम खत्री, डॉ. कविता, रानू, पूर्विका, तनु, हेमा, विजयलक्ष्मी, विजय कुमावत, यूको बैंक प्रबंधक सतपाल, दुर्गाप्रसाद, प्राचार्य राजीव कुमावत, पवन शर्मा, तेजाराम, भगवानसिंह, घनश्याम तंवर, किशन मेघवाल, मुकेश पुरोहित, अखेराज, मनोज कुमार, प्रेम गुचिया, पारस मीणा सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।
