Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' के तहत नवनिर्मित वाटर रिचार्ज शाफ्टों का कलेक्टर ने किया लोकार्पण

सीएसआर के सहयोग से खीरवा, जांबा, घटोर एवं रावरा गांवों में स्थापित किए जल रिचार्ज शाफ्ट बाप न्यूज़ | फलोदी बाप पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम ...

सीएसआर के सहयोग से खीरवा, जांबा, घटोर एवं रावरा गांवों में स्थापित किए जल रिचार्ज शाफ्ट

बाप न्यूज़ | फलोदी
बाप पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीएसआर कार्यों के तहत एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) के सहयोग से नव निर्मित वाटर रिचार्ज शाफ्टों का मंगलवार को जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया। उन्होंने फलोदी तहसील के चार गांव खीरवा, जांबा, घटोर एवं रावरा गांवों में स्थापित छह जल रिचार्ज शाफ्टों का लोकार्पण कर उन्हें स्थानीय समुदाय को समर्पित किया। जिला कलक्टर ने बताया कि यह पहल राजस्थान सरकार के 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' के तहत की गई है, जिसके माध्यम से मरुस्थलीय क्षेत्र के गांवों में पेयजल एवं जल संरक्षण की गंभीर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एनजीईएल ने 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस परियोजना से 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। जिला कलक्टर ने जल आवश्यकता और जल उपलब्धता के बीच की खाई को पाटने के लिए एनजीईएल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि के कारण वर्षा ऋतु में जलाशयों में संचित पानी 2-3 माह के भीतर समाप्त हो जाता है। जल रिचार्ज शाफ्टों की स्थापना से भूजल स्तर में सुधार होगा तथा जलाशयों में जल संरक्षण संभव हो सकेगा। एसीईओ गौतम चौधरी ने बताया कि यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा वनस्पति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी सहायक होगी। इस दौरान गांव के प्रतिनिधियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए एनजीईएल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान एनजीईएल से शैलेन्द्र तिवारी एवं अवधेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।