Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भोमराज सुथार को मिलेगा आर्ट ऑफ लिविंग अनसंग हीरोज अवॉर्ड

बाप न्यूज़ | बाप क़स्बा निवासी श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष भोमराज सुथार को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लि...

बाप न्यूज़ | बाप क़स्बा निवासी श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष भोमराज सुथार को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग अनसंग हीरोज अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में द आर्ट ऑफ लिविंग राजस्थान एपेक्स बॉडी की ओर से आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। यह सम्मान समारोह 13 मई शाम 5.30 बजे जोधपुर स्थित लवले सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की 45 वर्षों की सेवा यात्रा तथा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के प्रेरणादायी जीवन के 70वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। संस्था की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज पर सकारात्मक प्रभाव के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।