बाप न्यूज़ | प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोज...
बाप न्यूज़ | प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। नगरपालिका बाप के पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल भट्टड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 'मारवाड़ के गांधी' के जन्मोत्सव पर कई जनकल्याणकारी गतिविधियां की। इस दौरान भीषण गर्मी से राहत के लिए राहगीरों को ठंडा शरबत और शीतल जल पिलाया गया। बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और चुग्गा डाला गया। साथ ही, गौवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल भट्टड़ ने कहा कि अशोक गहलोत के जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की है।
इस मौके नगर पालिका बाप के पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल भट्टड़, कांग्रेस नेता देवकिशन जोशी, कैलाश माली. मेहबूब कलर. नंदकिशोर तंवर, बीसीसी प्रवक्ता रामचंद्र पंवार, उपाध्यक्ष कानाराम पंवार, रेवत राम तंवर कानासर, मेहबूब कलर, , गोपाल आचार्य, , हबीब मैहर, वीरेंद्र सिंह भाटी, इस्लाम खान, कमल पंवार, वीर पंवार, रोहिताश, कैलाश गोस्वामी, इब्राहिम खान, रेख चंद जयपाल दल्लू खान मिश्री खान अयूब खान रोहित श्रवण आदि उपस्थित थे।

