Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह बाड़मेर में सम्पन्न

बाप न्यूज़ / बाड़मेर | भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह बाड़मेर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा क...


बाप न्यूज़ / बाड़मेर | भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह बाड़मेर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। दुर्गादत्त शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित सदस्यों को मातृभूमि की सेवार्थ पूर्ण समर्पण भाव से परिषद् के उद्देश्यों की पूर्ति में जुटना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमारी प्राथमिकताओं को समायोजित कर जरुरतमंदों की सेवा तथा युवाओं को संस्कार हस्तांतरण में लगना चाहिए। इसके लिए प्रभावी तथा सार्थक सम्पर्क बहुत उपयोगी टूल है। पदस्थापना अधिकारी क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने परिषद् के संगठन तथा कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृभूमि की सेवा तथा भारत के सर्वांगीण विकास के लिए सज्जन शक्ति का संगठित होना आवश्यक है। अतः भारत विकास परिषद् को अपनी सदस्यता तथा शाखाओं का विस्तार कर सामाजिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा तथा क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने प्रांत की नई कार्यकारिणी को दायित्व की शपथ दिलाई तथा दायित्व बोध करवाया। इस समारोह में प्रांत की 25 शाखाओं के लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया। 

इन्हें किया सम्मानित 

वर्ष भर की समग्र गतिविधियों के आधार पर जोधपुर नंदन शाखा को सर्वश्रेष्ठ, जोधपुर मुख्य, जोधपुर मारवाड़, पाली तथा जालोर शाखा को श्रेष्ठ शाखा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रांत वित सचिव पुखराज फोफलिया ने इस वर्ष का बजट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परिषद् की जन कल्याण निधि में एक एक लाख का अनुदान देने वाले सदस्यों को विकास रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 


प्रगति प्रतिवेदन तथा लेखा प्रस्तुत किया

निवर्तमान प्रान्तीय महासचिव गिरीश लोढ़ा ने 2025- 26 का प्रतिवेदन तथा वर्तमान महासचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने इस वर्ष के लक्ष्य प्रस्तुत किए एवं प्रांत / शाखाओ के स्तर पर प्राथमिकताएं / कार्य योजना बतायी। निवर्तमान वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा ने गत वर्ष का अंकेक्षित लेखा तथा वर्तमान वित्त सचिव पुखराज फोफलिया ने इस वर्ष का बजट प्रस्तुत कर सदन से अनुमोदन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रान्तीय परिषद् सदस्य निर्देशिका वर्ष २०२६-२७ का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी और दिलीप तिवाड़ी ने किया। प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने स्वागत उद्बोधन, प्रांतीय महासचिव डॉ. दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने प्रान्त के कार्य को नई ऊंचाई प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य लोकेश मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक सेवा भवानी शंकर गौड़, प्रान्तीय समन्वयक ओम प्रकाश मेहता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप राठी, प्रान्तीय संगठन सचिव शैलेष माहेश्वरी, प्रान्तीय संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती मधु शेखावत, संयोजक सेवा मदन लाल श्रीमाली, संयोजक सम्पर्क अंशु सहगल, संयोजक पर्यावरण डॉ. सी. राम , प्रांतीय सह संगठन सचिव डॉ. दर्शन ग्रोवर, जिला समन्वयक - जगदीश झंवर, किशन सिंह, रामस्वरूप गर्ग, जोधपुर महानगर समन्वयक भंवर लाल दैया, जोधपुर जिला सह समन्वयक रूपेश ओझा, महिला समन्वयक श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती मधुलिका लोहिया, श्रीमती मंजू चौधरी, श्रीमती अंजना सराफ सहित प्रान्तीय गतिविधि सदस्य दायित्वधारी तथा शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। समारोह का आतिथ्य वीडीआर बाड़मेर शाखा द्वारा कुशल प्रबंधन के साथ किया।