Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पोकरण के माटी कला कारीगरों को 'मिट्टी के लाल' सम्मान

AI से बना फ़ोटो

AI से बना फ़ोटो

बाप न्यूज़ / पोकरण |  क्षेत्र के प्रसिद्ध माटी कला कारीगर प्रेम कुमार प्रजापत एवं सत्यनारायण प्रजापत को राज्य स्तर पर 'मिट्टी के लाल' पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दोनों कारीगरों को यह सम्मान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राज टाक कैबिनेट मंत्री जराराम कुमावत तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस मेहनतकश कारीगर समाज का गौरव है, जो अपनी पारंपरिक कला और सृजनशीलता से भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है। राज्य सरकार द्वारा माटी कला एवं कारीगरों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि इससे स्थानीय हुनर को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान मिल रही है। पोकरण की लाल मिट्टी से निर्मित कलाकृतियों ने आज अपनी अलग पहचान स्थापित की है। यह उपलब्धि कारीगरों की मेहनत, समर्पण एवं सरकारी सहयोग का परिणाम मानी जा रही है। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने दोनों कारीगरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।