Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भीषण गर्मी में परिंडे लगाकर बेजुबान पक्षियों SAVE BIRDS की जान बचाने की मुहिम

बाप न्यूज़ | सीमाजन कल्याण समिति द्वारा जन सहयोग से नगर के कई स्थानों पर बेजुबान छोटे पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान जारी है। बाप क़स...


बाप न्यूज़ | सीमाजन कल्याण समिति द्वारा जन सहयोग से नगर के कई स्थानों पर बेजुबान छोटे पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान जारी है। बाप क़स्बा स्थित राबाउमा, राउमावि, आयुष चिकित्सालय व अन्य स्थानों पर शनिवार को परिंडे लगाए गए।राबाउमा विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने कहा की भीषण गर्मी में पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। पक्षियों, जानवरों, गो वंश को समय पर पानी मिल जाने से उनकी जान बच जाती है। किसी जीव के जान बचने से हमें कितना पुण्य मिलता इसकी हम कल्पना नहीं कर सकते। हमारे पुरखे जीव-जंतु सभी का पूरा ख्याल रखते थे। उसके कारण पर्यावरण संतुलन बना रहता था।आज बढ़ते भौतिकवाद के चक्कर में हम सब भूल रहे है। शहर बढ़ रहे है। कॉलोनियां बढ़ रही है। कई ऐसे कारण है जिसके कारण गावो की संस्कृति लुप्त हो रही है। कच्चे मकान, घास फूस के झोपड़े, छोटे पक्षियों के आशियाने थे वे सब बंद हो गए। आज कई पक्षियों की प्रजाति लुप्त हो रही उसका कारण यही है। सीमाजन कल्याण समिति यह पुण्य का काम करती उनका धन्यवाद। उन्हें सहयोग करने वाले भामाशाहों को वंदन, ऐसे पुनीत कार्यों में सब मिलकर सेवा करे तो धरती स्वर्ग बन जाएगी। गर्मी में पानी से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।
सीमजन कल्याण समिति तहसील अध्यक्ष मांगीलाल ने बताया कि समिति द्वारा भामाशाहों के सहयोग से जंगली जीवों, गोवश के लिए मार्च माह से विभिन्न स्थानों पर टैंकरों से जल वितरण टैंकरों से किया जा रहा हैं। यह सेवा बरसात होने तक हर वर्ष चलती हैं। इस मौक़े पर प्रिंसिपल लक्ष्मण सोलंकी, प्रिंसिपल राजीव कुमार, व्याख्याता प्रमोद कुमारी, भगवती देवी, शिक्षक मनोज कुमार, व्याख्याता मांगीलाल सियाक, डॉक्टर कविता, डॉ नजीर, डा सुरेंद्र, पूर्विका ,अर्जुन दान, सीमाजन कल्याण समिति सह मंत्री हेतराम, जिला अध्यक्ष अखेराज आदि उपस्थित रहे।