बाप न्यूज़ | राजस्थान शिक्षक संघ राधा कृष्ण, बाप ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर व्याख्याता संजय गोदारा को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आयो...
बाप न्यूज़ | राजस्थान शिक्षक संघ राधा कृष्ण, बाप ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर व्याख्याता संजय गोदारा को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सरवन सारण ने गोदारा को मनोनयन पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश गोदारा, दिनेश सारण, ओमप्रकाश सारण, प्रेम पालीवाल, खुशी मोहम्मद, वासुदेव थोरी, सुभाष खिलेरी, गोपाल मीणा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय गोदारा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, स्थायी स्थानांतरण नीति और समय पर पदोन्नति जैसे मुद्दों पर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
