Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सरकारी योजनाओं के सहयोग शिविर में 60 से अधिक व्यक्तियों ने उठाया फ़ायदा

दूसरा दशक के परियोजना निदेशक मुरारी लाल थानवी ने कहा - वंचित व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है सहयोग शिविर बाप न्यूज़ | सरकारी योजनाओ...

दूसरा दशक के परियोजना निदेशक मुरारी लाल थानवी ने कहा - वंचित व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है सहयोग शिविर

बाप न्यूज़ | सरकारी योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से  दूसरा दशक द्वारा बुधवार कों रावरा में एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें 60 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। दूसरा दशक कार्मिक अणदाराम ने बताया कि शिविर  के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 38 आवेदन करवाए गए। इनमें मंगला पशु बीमा योजना के 11, राशन योजना के 10, मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के 10, मातृ वंदना योजना के 3 तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 4 आवेदन शामिल हैं।


आवेदन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों में पाई गई त्रुटियों को मौके पर ही सुधरवाने के प्रयास किए गए । इसी क्रम में 7 व्यक्तियों के जन आधार में मोबाइल नंबर जोड़े गए तथा 1 व्यक्ति के पते (Address) में सुधार किया गया। शिविर में परियोजना निदेशक मुरारी लाल थानवी एवं सौर्य ऊर्जा कंपनी के प्रतिनिधि मनोज व्यास भी उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों के अनुभव सुने तथा शिविर में आए लोगों के साथ संवाद किया। पेंशन योजना की लाभार्थी इंद्रा ने कहा की 3 वर्षों तक ई-मित्र के चक्कर लगाने के बाद भी मेरी पेंशन नहीं बनी थी, लेकिन दूसरा दशक के सहयोग से आज मेरी पेंशन का आवेदन हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने राशन डीलर एवं राशन लेने आए व्यक्तियों से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की। शिविर में अमरू चौधरी, बीरबल राम, न्याज मोहम्मद तथा ई-मित्र संचालक श्रवण गर्ग व समुदाय से भगवानाराम, पप्पू देवी, जेती देवी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आनंद कंवर आदि ने सहयोग किया।