Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गंढेर परिवार ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए छात्रावास के लिए सहयोग राशि भेंट की

सहयोग राशि भेंट करने का दृश्य

सहयोग राशि भेंट करने का दृश्य

बाप न्यूज़ |फलोदी 
मुख्यालय फलोदी पर कृषि मंडी फलोदी के पीछे मोहन छंगाणी नगर में माॅडल स्कूल के पास में मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी द्वारा 8 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन छात्रावास भवन के लिए वरिष्ठ समाज सेवी एवं किसान नेता पेमाराम गंढेर मेघवाल मोटाई ने अपने पुत्र की शादी के मौके पर 21000 रूपये शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों को भेंट कर सामाजिक सरोकार निभाया है। पेमाराम गंढेर ने वैवाहिक कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों के साथ सम्पन्न कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। यह विवाह समारोह ना केवल एक पारिवारिक आयोजन नही रहा, बल्कि समाज सेवा का भी सशक्त माध्यम बना। इस अवसर पर मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी अध्यक्ष जगदीश जयपाल, सचिव अशोक कुमार मेघवाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट गोरधन जयपाल, किसनाराम पंवार, आसुराम परिहार, एडवोकेट भूराराम मेघवाल, घेवरराम मेघवाल, श्रवण कुमार जयपाल, हरदासराम गंढेर मोटाई, पेमाराम गंढेर, भोजराज गंढेर बाप, बाबूराम ढल चैनपुरा, लाधुराम ढल चैनपुरा, मेघाराम पन्नू सिड्डा, किशनाराम पन्नू, गुमानाराम ढल चैनपुरा, केराराम विजयनगर, धन्नाराम विजयनगर, गोमदराम विजयनगर, राजूराम मेघवाल, प्रतापराम बरवड़, गज्जूराम मेघवाल, किशनाराम लीलड़ ननेऊ, मोहनराम मेघवाल, गणेशाराम, गिरधारीराम बालासर, सरपंच केसुराम जयपाल, जगदीश सेजू, अनोपाराम मेघवाल एवं मूलाराम मेघवाल सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में शिक्षण के सचिव अशोक कुमार मेघवाल ने आभार व्यक्त किया।