Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करने का आह्वान, घर-घर यज्ञ समन्वयक मनोनीत

बाप न्यूज़ | ओसियां अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की स्थानीय शाखा गायत्री शक्ति पीठ ओसियां में रविवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें जोधपुर ...


बाप न्यूज़ | ओसियां

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की स्थानीय शाखा गायत्री शक्ति पीठ ओसियां में रविवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें जोधपुर जिला समन्वयक सोहनलाल पटेल, शांतिकुंज प्रतिनिधि जसवीर सिंह चौधरी व जिला संपर्क प्रमुख महादेवराम ने गायत्री परिजनों को संबोधित किया। बैठक में गायत्री परिवार के अध्यक्ष भगवानदास राठी ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। इसके तहत ओसियां तहसील के लिए मोतीलाल सोनी को समन्वयक व रामस्वरूप सोनी को सह-समन्वयक तथा तिंवरी के लिए सत्यनारायण सुनार को समन्वयक व अचलसिंह गोड़ को सह-समन्वयक मनोनीत किया गया।

इस दौरान जसवीर सिंह चौधरी ने घर-घर गायत्री व यज्ञ की जानकारी पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने खेती में बैलों के उपयोग, गैस के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा व सूर्य ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। जिला समन्वयक सोहनलाल पटेल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। बैठक में विक्रम सिंह चौधरी ने अतिथियों का तिलक व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अगयाराम सोलंकी, भगवानदास राठी, मोतीलाल सोनी, रामस्वरूप सोनी, अजाराम चौधरी, चंपालाल सोनी, मोतीलाल सोलंकी, आशीष कुमार शुक्ला, शशी सोनी, अनुराधा शुक्ला सहित कई परिजन उपस्थित रहे।