Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अभियंता नियुक्त

आमजन पेयजल संबंधित समस्या के लिए ब्लॉक वार नियुक्त अभियंताओं को दर्ज करवाएं समस्या : जिला कलक्टर  AI जनरेट तस्वीर बाप न्यूज़ / फलौदी | जिला ...

आमजन पेयजल संबंधित समस्या के लिए ब्लॉक वार नियुक्त अभियंताओं को दर्ज करवाएं समस्या : जिला कलक्टर 

AI जनरेट तस्वीर

बाप न्यूज़ / फलौदी | जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता भारत भूषण ने आदेश जारी करते हुए ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अभियंताओं को नियुक्त किया गया हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि फलोदी ब्लॉक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता रवि कुमार को मोबाइल नंबर 8426957087,बाप ब्लॉक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए रामनिवास बिश्नोई को मोबाइल नंबर 9828342864 पर अपनी समस्या बताएं। इसी प्रकार आऊ ब्लॉक के लिए विकास विश्नोई मोबाइल नंबर 7597392929,देचू ब्लॉक के लिए पवन बागडी मोबाइल नंबर 8824610791, लोहावट ब्लॉक के लिए विकास विश्नोई मोबाईल नंबर 7597392929, बापिणी ब्लॉक के लिए सुशांत रंजन मोबाईल नंबर 8209924546 पर अपनी समस्या बताएं । उन्होंने बताया कि घंटियाली के लिए  विकास विश्नोई मोबाइल नंबर 7597392929 व नाचना के लिए कानाराम यादव के नंबर 8104291523 शिकायत दर्ज करवाएं। जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारीयों / तहसीलदार/ विकास अधिकारीयों को निर्देशित किया कि है कि अपने क्षेत्राधिकार में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वर्णित अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर जिले में आमजन को निर्बाध जलापूर्ति करवानें सुनिश्चित करेंगे।