गांव-गांव तक पहुंचेगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी : जिला कलक्टर बाप न्यूज़ / फलोदी | राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अं...
बाप न्यूज़ / फलोदी | राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम रथ अभियान का पंचायत समिति फलोदी से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा ग्राम विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगे बढ़ाया। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा रथों का पारंपरिक गीतों के साथ स्वागत किया गया। ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में रथ भ्रमण करेंगे और 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। रथों के साथ कला जत्थों के कलाकार भी रहेंगे, जो जागरूकता को रोचक बनाएंगे। रथों के माध्यम से योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। रथों में सुझाव पेटियां भी उपलब्ध रहेंगी, जिनमें ग्रामीण अपने सुझाव दे सकेंगे।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और आमजन योजनाओं की जानकारी देनी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद स्थापित करें और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करें। एसीईओ गौतम चौधरी ने बताया कि रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं सुझाव पेटिका में रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके। इस दौरान उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी, तहसीलदार विशन सिंह सहित आमजन व अधिकारी उपस्थित रहें।

