Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मॉक ड्रिल Mock Drill के दौरान आमजन घबराए नहीं, सक्रिय भागीदारी निभाएं : जिला कलक्टर

नागरिक सुरक्षा के लिए शुक्रवार को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन  जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश  आपातकालीन सायरन क...


नागरिक सुरक्षा के लिए शुक्रवार को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन 
जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश 
आपातकालीन सायरन की आवाज सुनते हुए लाइट, परिवहन साधनों की रोशनी बंद रखकर अभ्यास में करें सहयोग 
बाप न्यूज़ / फलौदी | जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में वायु सेना व विभागीय अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल के संबंध में बैठक आयोजित हुई। नागरिक सुरक्षा के लिए 24 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को बेहतर समन्वय रखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास करने के लिए कहा।
मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी एजेंसियों की तैयारियों का आकलन किया जाएगा। साथ ही आमजन में आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।जिला कलक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों से अनुरोध है कि वे इस अभ्यास में अपनी जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और जिले को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने में योगदान दें। मॉक ड्रिल के दौरान घबराए नहीं अपितु सभी लोग इस अभ्यास को आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी सीखने के अवसर के रूप में उपयोग करें। 
उन्होंने कहा कि ड्रिल के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें व यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने ब्लैक आउट और आपातकालीन सायरन की आवाज सुनते ही सभी निजी और सार्वजनिक संस्थानों, घरों की रोशनी, रोड लाइट, परिवहन साधनों द्वारा रोशनी बंद रखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के अभ्यास में अपना योगदान की अपील की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, वायु सेना से स्टेशन कमांडर संतोष यादव, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।