बाप न्यूज़ | शांति युवा मंच का दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देगवाड़ी में सम्पन्न हुआ। दूसरा दशक क...
बाप न्यूज़ | शांति युवा मंच का दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देगवाड़ी में सम्पन्न हुआ। दूसरा दशक के इक़बाल मेहर ने बताया कि प्रशिक्षण की मुख्य थीम 'तू खुद को बदल' रही। इसमें यह समझाया गया कि किसी भी बदलाव की शुरुआत हमें खुद से करनी चाहिए, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। प्रशिक्षण के दौरान दरी-पटी खेल के माध्यम से संगठन की आवश्यकता और सामूहिकता की ताकत को सरल तरीके से समझाया गया। साथ ही नशा मुक्ति, व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। इखवेलो प्रभारी खुशबू ने बताया कि प्रशिक्षण में ग्राम प्रोफाइल के जरिए गांव की खूबियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेजों में होने वाली गलतियों के कारण कई लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, इसलिए समय रहते दस्तावेज सही करवाना जरूरी है। युवा मंच अध्यक्ष सलमा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए युवा मंच द्वारा गांव के सार्वजनिक स्थानों और घरों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में युवा मंच सचिव बक़सू खाँ, सदस्य रजिया, उमर, अफसाना सहित अन्य साथियों ने सहयोग किया।
