Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीमा पर तैनात जवानों को गर्मी से राहत के लिए 81 कूलर भेंट

बाप न्यूज़|  भारत-पाक पश्चिमी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए सीमाजन कल्याण समिति की प्रे...


बाप न्यूज़| भारत-पाक पश्चिमी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए सीमाजन कल्याण समिति की प्रेरणा से मुंबई के व्यवसायी ओमप्रकाश खत्री (मरुधर ज्वेलर्स) द्वारा 81 कूलर भेंट किए गए। कूलर विक्रम बीओपी पर आयोजित सादे समारोह में बीएसएफ के महा निरीक्षक एम.एल. गर्ग को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर महा निरीक्षक गर्ग ने भामाशाह ओमप्रकाश खत्री का आभार जताते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवानों के लिए आमजन का सहयोग मनोबल बढ़ाने वाला होता है। घर से दूर कठिन परिस्थितियों भीषण गर्मी, तपती रेत और लू के बीच डटे जवानों को ऐसे सहयोग से सुकून मिलता है।
बीएसएफ समादेष्टा एन.पी. नेगी ने कहा कि जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों का सहयोग उनके लिए बड़ी ताकत है। सीमाजन कल्याण समिति के प्रांत संगठन मंत्री स्वरूपदान ने कहा कि जवानों की सजगता से ही राष्ट्र सुरक्षित है और समिति हमेशा उनके साथ खड़ी है। समारोह में ओमप्रकाश खत्री की अनुपस्थिति में उनका सम्मान अखेराज खत्री ने ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। मंच संचालन डिप्टी कमांडेंट शमशेर सिंह ने किया। इस मौके पर सीमाजन कल्याण समिति के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह पोकरण ने जवानों के लिए 15 और कूलर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दुर्गादास टावरी, मांगूसिंह, राजेंद्र पालीवाल, अगर सिंह, मांगीलाल सियाक, हेतराम, लूणकरण शर्मा, लक्ष्मण सोलंकी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।