बाप न्यूज़ | प्रसिद्ध उद्योगपति व भामाशाह नरसी कुलरिया (मुंबई) शुक्रवार को बाप पहुंचे तथा यंहा श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स, राजस्थान के...
बाप न्यूज़ | प्रसिद्ध उद्योगपति व भामाशाह नरसी कुलरिया (मुंबई) शुक्रवार को बाप पहुंचे तथा यंहा श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स, राजस्थान के अध्यक्ष भोमराज सुथार के पिता माणकलाल सुथार के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में आत्मबल प्रदान करने की कामना की। कुलरिया ने कहा कि माणकलाल सुथार का समाज में विशेष योगदान रहा, उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इस दौरान पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल, हनुमान राम, दुर्गाराम, किशनलाल, भगवानाराम, जसराज, लूणकरण, लालाराम सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

