Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

  अवैध हथियार बनाने के दर्जनों औजार, भारी मात्रा में कल-पुर्जे, सामग्री जब्त एक अन्य और कार्यवाही में एक अवैध बंदूक जब्त, आरोपी गिरफ्तार ...


 अवैध हथियार बनाने के दर्जनों औजार, भारी मात्रा में कल-पुर्जे, सामग्री जब्त

एक अन्य और कार्यवाही में एक अवैध बंदूक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बाप न्यूज अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) फलोदी और बाप थाना पुलिस ने 25 अप्रैल को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पहली कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ कर 5 टोपीदार बंदूकें, एक देशी कट्टा व भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए। वहीं दूसरी कार्रवाई में एक आरोपी को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अवैध हथियार बनाने का कारखाना पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण जब्त

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि 1 से 30 अप्रैल 2026 तक जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थानाधिकारियों और डीएसटी टीम को अधिकाधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 25 अप्रैल को डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि बाप थाना क्षेत्र के भड़ला स्थित चूहड़ों की बस्ती में मौलाबख्श पुत्र मलूक खां अपने घर पर अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और सीओ फलोदी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में बाप थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका, डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई व टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी के घर के पीछे बने कच्चे छप्पर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित मिला। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को 5 तैयार एकनाली टोपीदार बंदूकें, एक देशी कट्टा, कुछ अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के दर्जनों औजार, बड़ी मात्रा में कल-पुर्जे, नालें व अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपी मौलाबख्श के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 3, 4, 6/25 के तहत मामला दर्ज किया है।

अलग कार्रवाई: अवैध बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में डीएसटी फलोदी की सूचना पर बाप थाना पुलिस ने भड़ला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शकूर खां पुत्र फते खां को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक एकनाली टोपीदार बंदूक, 5 छर्रे और 5 सीसा टोपी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शकूर खां पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और चोरी के कुल दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

 पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

दोनों कार्रवाइयों में बाप थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका, डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई, पूनाराम एएसआई, हेड कांस्टेबल महेन्द्र उज्जवल, कांस्टेबल चौखाराम (विशेष भूमिका), रामेश्वर, प्रतापसिंह, गंगाराम, महेन्द्रराम सहित बाप थाना के मनोज, ओमप्रकाश, बलवीरसिंह, रामकुमार व चालक रमेशचंद्र शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। उपरोक्त दोनों कार्यवाहियाे में डीएसटी टीम कांस्टेबल चौखाराम की विशेष भूमिका रही।