बाप न्यूज़ | खंड के कानसिंह की सिड्ड मंडल के राजस्व ग्राम कल्याणसिंह की सिड्ड में आयोजित विवाह समारोह में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देख...
समरसता खंड संयोजक नाथूसिंह भाटी ने कहा कि बेटी को ससुराल भेजते समय माता-पिता को कई उम्मीदें होती हैं। यदि ससुराल पक्ष बहू को बेटी का सम्मान दे, तो परिवार में खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कहा कि समय के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने कहा कि दो परिवारों का मिलन एक पवित्र संबंध है, जिसे आपसी समझ और मधुर व्यवहार से मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए इसे समाज के लिए हानिकारक बताया और इससे दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर संघ कार्यकर्ताओं ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम में भंवरलाल हरिजन, महिपाल हरिजन, महेंद्र, भागीरथराम, जगदीश, मुरलीधर खत्री, देवीसिंह, समंदर सिंह, खेराजराम मेघवाल, झबर सिंह, कुंभ सिंह, रिछपाल सिंह, नारायण सिंह, सवाई सिंह, किशोर हरिजन, मांगीलाल, सुरेश, विशाल, घमूंराम सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

