बाप न्यूज़ | गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध व गो संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को बाप में विशाल जनसमर्थन देखने को म...
बाप न्यूज़ | गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध व गो संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को बाप में विशाल जनसमर्थन देखने को मिला। विभिन्न गांवों से जुटाए गए 10,321 हस्ताक्षरों युक्त ज्ञापन को गोभक्तों ने शोभायात्रा के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई को सौंपा। इससे पहले ऋषि गोपाल गोशाला में सुबह से ही गोभक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया। अशोक व जगदीश चांडक परिवार की ओर से गो माता को 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गोशाला परिसर में हस्ताक्षर युक्त पत्रों की विधिवत पूजा कर हरिकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार, महेश्वरी भवन व विश्वकर्मा मंदिर होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची।
शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष व युवा शामिल हुए। नंदी महाराज व गो माता के नेतृत्व में निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उपखंड कार्यालय पहुंचने पर ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी विश्नोई ने नंदी महाराज व गो माता का तिलक कर पूजा-अर्चना की और गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में महंत आनंद प्रकाश, संत कृष्णदास, स्वामी बालकिशन, संत राजाराम दासूड़ी, एडवोकेट रतन सिंह, धूड़चंद कोठारी, श्रीवल्लभ व्यास, भोमराज सुथार, मूलचंद सारण, मनसुख पालीवाल, मोहन भैया, वीनू व्यास, अशोक चांडक, जगदीश चांडक, योग गुरु लालचंद खत्री, मदन मोहन रंगा, ज्ञानचंद पालीवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा लीलादेवी पालीवाल, सरोज, कमला भैया, जानकी राठी, संतोष भट्टड़, भीमा देवी, विद्या शर्मा, दिनेश खत्री, दिलीप भाटी, महेंद्र शर्मा, सुमन गोस्वामी, पवन गोदारा, एडवोकेट मदन शर्मा, विजय तंवर, जगदीश खत्री, पुरुषोत्तम व्यास, बाबूलाल खत्री, राजेंद्र तंवर, ज्ञानचंद तंवर, राजू दर्जी, नारायण सिंह, कैप्टन मदन सिंह भाटी, सुशील हिन्दू, रमेश सेन, डॉ. अभिजीत, बाबूलाल पालीवाल, किशनलाल, जयप्रकाश व्यास, रानूलाल थानवी, रतनलाल राठी, सुरेश राठी, ओमप्रकाश राठी, सुरेश भट्टड़, पूर्व पार्षद ओम खत्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष तिलोक राठी, पूर्व नपा अध्यक्ष गोपाल भट्टड़, जसराज जोशी, शिक्षाविद कन्हैयालाल, भोमराज पालीवाल, गणेश सोनी, गोपाल सोनी, मोती राजा, कमल पालीवाल, अखेराज खत्री, गोपाल चांडक, मनोज पालीवाल, मनोज लोहिया, खेतूलाल पालीवाल, किशनलाल पालीवाल, मुरलीधर सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।