Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में रूक रूक होती रही बरसात, बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान

आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ नव निर्मित मकान 

आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ नव निर्मित मकान 


बाप न्यूज | कस्बे में शुक्रवार को दोपहर में तीन घंटे तक कभी तेज कभी धीरे बौछारे गिरती रही। बरसात होने से मौसम भी सुहावना बन गया। बरसात बंद होने के बाद भी आसमान में काले बादल छाये हुए थे। बादल छाये रहने से थोड़ी उमस व गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। गुरूवार को बरसात के आसार थे, लेकिन बादल बरसे नहीं। शुक्रवार को दाेपहर 2.05 बजे अचानक बड़ी बड़ी बुंदे आसमान से गिरने लगी। पांच मिनट के बाद बूंदाबंादी रूक गई। आधा घंटे बाद फिर बूंदाबंादी शुरू हुई जो सवा पंाच बजे तक चलती रही। इस दौरान कभी तेज कभी धीमी गति से बरसात होती रही। बरसात से मौसम सुहावना बन गया।

बरसात के दौरान आकाशीय बिजली तेज गर्जना के साथ चमक रही थी। करीब चार बजे बड़ीसिड्ड गांव में जयपाल सिंह के नव निर्मित दो मंजिला मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान का एक कोना भरभरा कर गिर गया। इसके अलावा पूरे मकान में बड़ी बड़ी दरारें आ गई। गनीमत रही की घटना के समय वंहा कोई मौजूद नही था, अन्यथा हादसा बड़ा हो जाता।