Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गायत्री यज्ञ के जरिये समरसता की अलख जगाते संत, सनातन संस्कृति जीवित रहे यह ले संकल्प : त्याग मूर्ति

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | गायत्री परिवार द्वारा शुक्रवार को मेगवालो कि बास स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गय...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | गायत्री परिवार द्वारा शुक्रवार को मेगवालो कि बास स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य लालचन्द ने 3 जोड़ो को विधि विधान से आहुतियां दिलवाई। पूर्णाहुति पर संत त्याग मूर्ति ने कहा कि शांति कुंज हरिद्वार के साधक गांव गांव हर हिन्दू के घर जाकर सनातन संस्कृति कैसे बचे ? इस प्रकार के जतन कर रहे है। उन्होने कहा कि सनातन संस्कृति सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है। हमे समरस समाज निर्माण में लगे लोगों को सहयोग करना चाहिए। संत ने छुआछूत को महापाप बताया। संत ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान सबके लिए एक है। उन्होने उपस्थित सज्जनों से कहा कि वे अपने संतानों को अच्छे संस्कार दे। मंदिरों में जाने की आदत डालें। मंदिर हमारे संस्कारो का केंद्र है। संत ने शिक्षित होकर संगठित की बात भी कही। बींजाराम मेगवाल, पुनाराम, भोमाराम ने सपत्नीक आहुतियां देकर सुख सम्रद्धि की कामना की। इस मौके पर कानाराम मेगवाल, अशोक पंवार, हरिराम गर्ग, मूलाराम, मनसुख पालीवाल, किरपाराम मेगवाल, कमला देवी, धापू,  गीता, मोहनी देवी, शांति, अखेराज आदि उपस्थित रहे।