Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षा मंत्री ने की 2 साल में हुए विकास कार्यो की प्रशंसा, शिक्षा मंत्री ने कहा - 'विकास में सामूहिक सहयोग जरूरी'

दो साल के विकास कार्यो के फोल्डर का हुआ विमोचन बाप न्यूज़ | कस्बे के एतिहासिक मेघराजसर तालाब की मुख्य बाजार की सीढियों का स्थानीय ग्राम पंचा...


दो साल के विकास कार्यो के फोल्डर का हुआ विमोचन
बाप न्यूज़ | कस्बे के एतिहासिक मेघराजसर तालाब की मुख्य बाजार की सीढियों का स्थानीय ग्राम पंचायत ने 60 साल बाद जीर्णोद्वार करवाया है। शनिवार शाम को उक्त सीढियों का शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने लोकार्पण किया। इस दौरान पंचायत द्वारा दो साल में पंचायत क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यो के फोल्डर का विमाेचन भी किया गया। इस मौके पर बाेलते हुए शिक्षा मंत्री कल्ला ने बाप पंचायत ने दो साल में पंचायत में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने कहा कि बाप कस्बा विकसित उपखंड मुख्यालय बन रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाप कस्बा बीकानेर के पास है, इसलिए यंहा की समस्याओं को वे अपनी समस्या समझते है। एक वक्त था यहां पानी भी नसीब नहीं होता था। लेकिन कांग्रेस राज में इंदिरा गांधी  नहर परियोजना आई। जिससे यहां हिमाचल का मीठा पानी पहुंचा तथा जैसलमेर, बीकानेर, काेलायत, जोधपुर, फलोदी, बाप सब जगह हिमाचल का यह मीठा पानी पी रहे है। 
शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बैठी सरकार कहती है कि लोगो के खाते में 15 लाख रूपये डालेंगे, मगर 15 पैसे भी नहीं दिए। 2 करोड़ लोगों को राेजगार देंगे, परंतु 2 लाख को भी रोजगार नहीं दिया। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की गांरटी ली थी। आज प्रदेश में दवाईया व जांचे निशुल्क है। इसके अलावा 10 लाख तक का इलाज भी निशुल्क है। ऐसी योजना दुनिया सहित देश में भी कंही नहीं है। प्रदेश का गरीब आज उपचार करवा सकता है। शिक्षा मंत्री कल्ला ने कहा कि शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्य तुरन्त होंगे। इसके अलाव अन्य विभागों की जो मांगे रखी गई है, वे उन्हे भी पूण करवाने में सहयोग करेंगे। शिक्षा मंत्री ने बाप को नगर पालिका बनाने के लिए भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है। 
पूर्व विधायक ओम जोशी ने कहा कि फलोदी को जिला बनाने में हमारी मदद करे। एडवोकेट रतन सिंह भाटी ने मंत्री कल्ला का खेतुसर में विद्यालय कर्मोनत करने पर आभार जताया। पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल ने बाप में महिला कॉलेज की मांग रखी। सरपंच लीलादेवी पालीवाल ने सभी का आभार जताया। 
मंच संचालन अशोक पालीवाल व भोमराज सुथार ने किया। कार्यक्रम में उद्योगपति कुंज बिहारी, बाप केवीवीएस अध्यक्ष हजारीराम विश्नोई, जीएसएसएस अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, रामचंद्र धामट, सांगीदान, वैद माणकलाल पालीवाल, श्रीबलभ व्यास, बाप माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक चाण्डक, मनोज पुरोहित, प्रकाश गुचिया, तिलोक चंद राठी, मोहन भैया, उप सरपंच गोपाल भट्टड, राधेश्याम खत्री, वार्डपंच हरफू देवी माली, कमल किशोर भूतड़ा, गजेलाल कुमावत, ज्ञानचंद, सरादीन जेतड़ासर, गनपत भाट, नारायण कुमावत, सरस्वती रंगा, प्रकाश रंगा, ओमप्रकाश खत्री, दुर्गेश कुमावत, एसआई देवाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे।