Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

देश में हावी हो रही ध्रुवीकरण की राजनीति : राज्य मंत्री रामसिंह

बाप न्यूज़ | वंशावली सरंक्षण और संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री रामसिंह राव का सोमवार को बाप पहुंचे। यहां उप सरपंच गोपाल भट्ठड़ के आवा...

बाप न्यूज़
| वंशावली सरंक्षण और संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री रामसिंह राव का सोमवार को बाप पहुंचे। यहां उप सरपंच गोपाल भट्ठड़ के आवास पर उनका साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राव के बाप पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उप सरपंच भट्ठड़ के आवास पर पहुंचे तथा अध्यक्ष राव का स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंशावली परंपरा से लोग जुड़ें, इसके लिए आधुनिकता से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 
अध्यक्ष राव ने किसी का भी नाम लिये बिना कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। ध्रुवीकरण, जाति-धर्म पर राजनीति कर लाेगों को बांटने का काम किया जा रहा है। उनके पास विकास, मंहगाई व बेरोजगारी का कोई एंजेडा नहीं है, केवल ध्रुवीकरण की राजनीति देश में हावी हो रही है। उन्होने कहा कि इन कट्टर और चरमपंथी ताकतों को हम शांति व अंहिसा के माध्यम से गांधीजी के तरीके से जवाब देंगे। अध्यक्ष राव ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशीप योजनाओं की चर्चा कर आमजन तक उसका लाभ पहंुचाया जाएगा। इस साल के पेश किए बजट पर अध्यक्ष राव ने कहा कि इस बजट की सराहना तो विपक्ष भी कर रहा है। गहलोत सरकार का यह बजट धरातल पर सिद्ध होने जा रहा है, इसकी जानकारी आमजन को देंगे। राव ने कहा कि गहलोत मुख्यमंत्री नहीं एक जननायक है। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, मेहबूबखां, मनोज पुरेाहित, नंदकिशोर तंवर, भोमराज भट्ठड़, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, हरिश प्रजापत, गणपत भाट, रामचंद्र पंवार, हबीब, नारायण कुमावत, भोमराज थानवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजुद थे।