Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत से मिलकर दिया बाप क्षेत्र के दौरे पर आने का निमंत्रण

बाप न्यूज़ | कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे महेश व्यास के नेतृत्व में सोमवार को उपखण्ड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ...

बाप न्यूज़ | कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे महेश व्यास के नेतृत्व में सोमवार को उपखण्ड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंचकर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। बाप क्षेत्र की की समस्याओं से गहलोत को अवगत करवाकर उनके समाधान करवाने की मांग रखी। 
 इस दौरान  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उपखण्ड बाप संयोजक मनोज पुरोहित तथा सह-संयोजक गणपत भाट ने गहलोत को आगामी दिनो में बाप क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण दिया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने भी जल्द ही बाप क्षेत्र का दौरा करने का भरोसा दिया है। 
इस मौके कल्याण सिंह सिड्ड सरपंच केशुराम मेघवाल,  हबीब मेहर, सुरजाराम भील, भंवरलाल भील, कमल मेघवाल, हनीफ खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।