Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ट्रैक्टर से गिरने पर ऊपर से निकला पहिया, दर्दनाक मौत

बाप न्यूज़ | बाप थाना क्षेत्र के जैमला गांव की सरहद में चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरे व्यक्ति के ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे में व्यक्ति की मौ...

बाप न्यूज़ | बाप थाना क्षेत्र के जैमला गांव की सरहद में चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरे व्यक्ति के ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। 
हैड कांस्टेबल परसाराम ने बताया कि श्रीराम पुत्र जुगताराम विश्नोई,निवासी पदमेत नगर सोनलपूरा रविवार शाम बाप से अपने गांव ट्रैक्टर से जा रहा था। ट्रैक्टर पुनाराम चला रहा था। शेखासर से निकलने के बाद शाम करीब 7 बजे जैमला सरहद में चालक ने ट्रैक्टर तेज व लापरवाही से चलाया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठा श्रीराम नीचे गिर गया। गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया उसके उपर से निकल गया। हादसे के बाद उसे गम्भीर हालात में फलोदी ले जाया गया, जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
हैंड कांस्टेबल परसाराम ने बताया कि दुर्घटना क्षेत्र बाप थाना होने की वजह से शव रात को बाप स्थित सरकारी अस्पताल में रखवाया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।