Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में निकाली गई विजय तिरंगा यात्रा, विरांगनाओं का किया सम्मान

बाप न्यूज़ | स्वराज 75 अमृत महोत्सव व भारत पाक 1971 युद्ध की स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर सीमाजन कल्याण समिति द्वारा कस्बे में रविव...

बाप न्यूज़
| स्वराज 75 अमृत महोत्सव व भारत पाक 1971 युद्ध की स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर सीमाजन कल्याण समिति द्वारा कस्बे में रविवार को विजय तिरंगा यात्रा निकालने के साथ विरांगनाओं का सम्मान किया गया। नोख सड़क मार्ग पर गैस गोदाम के आगे से बाप तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा बाप फांटा से कानासर चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए आदर्श विद्या मंदिर पहुची। विजय यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से ग्रामीणों ने स्वागत किया। पर्यावरण सेवक ओमप्रकाश वरिष्ठ अध्यापक कानासर के नेतृत्व में पर्यावरण प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। विजय यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में शहीद  तेजसिंह सेवड़ा, भंवरसिंह मनचीतिया, गोरधनराम बाप, मोहनराम मोटाई तथा बाबूसिंह मोटाई की वीरांगनाओं सहित उनके परिवार का शाॅल ओढ़ा व स्मृति चिन्ह भेंट कर मान सम्मान किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पेमाराम बिश्नोई, ओमप्रकाश, रेखचंद पालीवाल, जगदीश जटिया, अशोक बिश्नोई व गोसेवा में चेनसिंह भाटी, सुशील हिन्दू के साथ 10 स्वच्छता कर्मियों का भी सम्मान किया गया। 
मुख्य वक्ता मनमोहन पुरोहित ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन व स्वराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सीमाजन कल्याण समिति जिला संयाेजक सांगसिंह, महंत भगवान दास, मूलचंद पालीवाल, शिक्षक मंगीलाल कुमावत, मांगीलाल सियाग, विजय कुमावत, मूलसिंह मोडरडी, नारायण राम मेहरा, शिव नारायण बिश्नोई मोटाई, मोतीराम कुमावत, सुमन सुथार, शरीरिक शिक्षिका गगन दीप, भूपत सिंह अवाय, महेश छंगाणी, समंदर सिंह सिडा, उपाध्यक्ष अखेराज, गंगासिंह आमला, व्याख्याता पपुराम गोदारा, पुखराज पालीवाल, मनोज पुरोहित, राधेश्याम तंवर, किशोरसिंह अखाधना, लालचंद सुथार, सवाई लाल कुमावत, जगदीश कुमावत, लक्ष्मण राम सोंलकी, गणेश दान सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।