Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विधायक विश्नोई रहे बाप क्षेत्र के दौरे पर

बाप न्यूज |  फलौदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई शुक्रवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान विधायक ने जोगीपुरा में कालबेलिया समाज चं...

बाप न्यूज | फलौदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई शुक्रवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान विधायक ने जोगीपुरा में कालबेलिया समाज चंद्रनाथ के बेटे की शादी समारोह में भी शिरकत की।

विधायक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार की पेयजल की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना स्वीकृत हुई है। इस योजना से पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कालबेलिया घुमन्तु जाती हैं। जिनके लिए सरकार ने कई योजनाएं प्रारम्भ की है। उन्होंने सजग रहकर लाभ लेने की अपील की। विधायक ने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कहते उन्हे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आग्रह किया। इस दौरान कर्णनाथ, पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल, आईदान राम मेघवाल, अखेराज खत्री, मूलसिंह मोडरडी, देवेंद्र भाटी, गोर्धन नाथ, पुखनाथ, बबलू नाथ, कैलाश नाथ ,कालू नाथ, बाबूनाथ, समंदर सिंह इन्दा आदि उपस्थित थे।