Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

बाप न्यूज |  कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम अधिकारी नवरं...

बाप न्यूज | कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम अधिकारी नवरंग विश्नोई ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहताश मीणा ने किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य मीणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए सफाई की गई। विधि दिवस के उपलक्ष में निंबध प्रतियोगिता का आयोजन कियागया। इस मौके पर व्याख्याता कन्हैयालाल पालीवाल, अशोक कुमावत, सुखराम, राजाराम, विजेंद्र, मनीष, कैलाश, भाखरराम, वरिष्ठ अध्यापक तोलाराम पालीवाल, ब्रह्मानंद आदि मौजुद थे।