Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा ने चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर उत्तर देहात के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरें...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर उत्तर देहात के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत गुरूवार को देश में 100 करोड़ का वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर केशव कुटिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकर्मी पूजा मीणा, श्यामा सारस्वत, सुशीला बोहरा एवं कैलाश देवड़ा का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुनील बुरड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गंवरादेवी व्यास, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, शहर मंडल उपाध्यक्ष सुनील व्यास, कविता दवे, शहर मंडल मंत्री महेश शर्मा, शहर मंडल कोषाध्यक्ष हरीश दवे, शहर मीडिया प्रभारी ललित कुमार जैन एवं दीपक सोनी आदि उपस्थित थे।