Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तीन दिवसीय नारी उत्सव लाइफ स्टाईल एग्जिवेशन का शुभारंभ

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर उम्मेदपुरा क्षेत्र में स्थित जेसीराम भवन में पुष्करणा सखी संस्थान द्वारा करवा चौथ ए...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर उम्मेदपुरा क्षेत्र में स्थित जेसीराम भवन में पुष्करणा सखी संस्थान द्वारा करवा चौथ एवं दीपावली को देखते हुये आयोजित तीन दिवसीय नारी उत्सव लाईफ स्टाईल एग्जिवेशन-2021का शुभारंभ गुरूवार को फलोदी उप जिला कलक्टर डाॅ. अर्चना व्यास ने आराध्य देव गणेश भगवान की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
पुष्करणा सखी संस्थान की प्रवक्ता श्रीमती जनक पुरोहित ने बताया कि फलोदी क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिये यह एग्जीवेशन अपनी प्रतिभा  एवं योग्यता दिखाने का बेहतरीन एवं सुनहरा अवसर है। एग्जीवीशन में विभिन्न उत्पादों की 16 स्टाॅल लगाई गई है जिनका संचालन महिलायें कर रही है। यह एग्जिवेशन 23 अक्टूबर शनिवार तक चलेगी। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये एसडीएम व्यास ने पुष्करणा सखी संस्थान के कार्यो की सराहना करते हुये एग्जिवेशन की सराहना की। 
इन्होंने कहा कि महिलायें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगी तभी सही मायनों में महिला सशक्तिकरण का सपना साकार होगा। इस अवसर पर लांयस क्लब फलोदी मरूवीरा की अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा गाडोदिया, वरिष्ठ समाज सेवी डाॅ. अरूण माथुर, कृषि मंडी व्यापार संघ फलोदी के अध्यक्ष जयप्रकाश लालजी पुरोहित, किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास, मुरारीलाल थानवी, चंद्रकला बोहरा, नीलम व्यास, ललिता व्यास, इंदिरा बोहरा, कंचन थानवी, अनामिका थानवी, प्रीति बोहरा, गंवरादेवी व्यास, विनित थानवी, मधुसूदन बोहरा, समृद्धि व्यास, मनोज पुष्करणा, विनोद थानवी सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में पुष्करणा सखी संस्थान की प्रवक्ता श्रीमती जनक पुरोहित एवं एडमिन चंद्रकला बोहरा ने आभार व्यक्त किया। शुभारंभ समारोह का संचालन नेहा विपुल व्यास ने किया।