Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शरद पूर्णिमा महोत्सव में उत्साह से शामिल हुये नागरिक

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर उम्मेदपुरा क्षेत्र में शरद-पूर्णिमा महोत्सव प्रभुनगर सोसायटी में उत्साह के साथ मनाय...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर उम्मेदपुरा क्षेत्र में शरद-पूर्णिमा महोत्सव प्रभुनगर सोसायटी में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेमशंकर पुरोहित द्वारा बालक- बालिकाओं, महिलाओं, पुरुषों के लिये युगल गेम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेल खेले गये। 

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक किशन दवे ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि आज हम पाश्चात्य चकाचौंध में दिग्भर्मित होकर अपने उत्सव एवं त्योहारों का महत्व विस्मृत करते जा रहे है। हिन्दू संस्कृति की अमूल धरोहर एवं पोषक हमारे त्योहार है इन्हें मनाना एवं अक्षुण्ण रखना हमारा दायित्व है। आपने चायनीज वस्तुओं के बहिष्कार करने तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गरबा नृत्य किया। अंत में सभी को प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर विजयलक्ष्मी व्यास, सुमन थानवी, मंजू कूड़, दुर्गा बोहरा, नंदा पुरोहित, मधु बोहरा, भारती चांडा, रश्मि जैन, भानुप्रिया रंगा, मोनिका बोहरा, खुशबू व्यास, कविता व्यास, ज्योति पुरोहित, सीमा पुरोहित, राधे कल्ला, मोनिका थानवी, कंवरलाल व्यास, कांतिलाल बोहरा, सुनील बोहरा, विशम्भर थानवी, विष्णु व्यास, जयकिशन पुरोहित, रमेश पुरोहित, गोविंद बोहरा, हिमांशु व्यास, घनश्याम कल्ला, हेमंत शाह, मनीष व्यास आदि उपस्थित रहे।