Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

डिटिजल प्रारूप में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल   | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ...



बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल  | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती डिजिटल प्रारूप में मनाई गई। संस्थान के संचालक डॉ. पंकज थानवी ने बताया कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिये बहुत महत्वपूर्ण होता है, इस दिन देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। 

संस्थान के विधार्थियों द्वारा इस विशेष दिवस को डिजिटल प्रारूप में मनाया। विधार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उनकी जीवनी पर  डिजिटल पोस्टर्स, फ्लायर्स, प्रेसेंटेशन्स बनाये। इस अवसर पर डिजिटल कंटेंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे विद्यर्थियों ने इन महान विभूतियों के बारे में डिजिटल कंटेंट को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से सर्च कर उन्हें डिजिटल प्रारूप में प्रस्तुत करने का कार्य दिया गया। जिसमें सभी विधार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।