Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गांधी जंयती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर उनकी तस्वीर पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाकर हस्त शिल्पकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, कार्यक्रम संयोजक रमेश थानवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं भाजपा शहर मंडल द्वारा हस्त शिल्पकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, पप्पूराम जाणी, शिवकुमार व्यास, सुनिल कुमार बुरड़, रमेश थानवी, दिलीप शर्मा, जगदीश पालीवाल, सुनिल व्यास, तिलोक प्रजापत, कमल जीनगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कौशलाराम मेघवाल हथकरघा बुनकर, कुनणमल जीनगर जूती कारीगर, त्रिलोक कुम्हार माटीगड़, कंवरलाल जोशी भैया भाभा का चूरमा एवं गाल लड्डू निर्माता का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।