Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षक नेता व्यास बने जोधपुर संभाग प्रदेश उपाध्यक्ष

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल   | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी के संपन्न हुये चुनावों में जोधपुर संभाग प्रदेश उपाध्यक...


बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
  | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी के संपन्न हुये चुनावों में जोधपुर संभाग प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर फलोदी के वरिष्ठ शिक्षक नेता अरूण कुमार व्यास निर्विरोध निर्वाचित हुये है। शिक्षक नेता व्यास पूर्व में फलोदी उप शाखा के 10 वर्ष तक अध्यक्ष एवं पिछले 5 वर्षो से फलोदी जिले के जिलाध्यक्ष है। जोधपुर संभाग प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर व्यास का चयन उनकी कार्यशैली एवं शिक्षकों के प्रति जुड़ाव को देखते हुये किया गया है। जोधपुर संभाग में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा एवं फलोदी जिले शामिल है। उपाध्यक्ष चुने जाने पर व्यास ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुये शिक्षक हितों के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया है। शनिवार को फलोदी आगमन पर दर्जनों शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ उपाध्यक्ष व्यास का सम्मान किया।