Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल फलोदी में गुरुवार को व...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल फलोदी में गुरुवार को वरिष्ठ अध्यापक प्रेमाराम विश्नोई के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस पर भी विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज करते हुए एक -विद्यार्थी -एक पेड़ अभियान शुरू किया था। विद्यालय के सभी विद्यार्थियो को अभियान चलाकर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यार्थी अपने घर या आसपास के क्षेत्र में जहां भी सुविधा हो एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की जिम्मेवारी लेगें। 

शिक्षक प्रेमाराम विश्नोई ने विद्यालय स्तर पर अमृता देवी हरित दल का गठन कर रखा है जो पर्यावरण मित्र के रूप में रूप में कार्य करता है। विद्यालय परिसर को हरित परिसर बनाकर पॉलिथिन मुक्त करना एवं स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग उसका प्रमुख उद्देश्य है। प्रधानाचार्य महिपाल सिंह सारण ने आह्वान किया कि प्रत्येक मनुष्य एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। इस अवसर पर विशम्भर थानवी, प्रमोद थानवी, नरेन्द्र शर्मा, कमलेश चौधरी, मनमोहन व्यास, सुरेंद्रपालसिंह, वासुदेव शर्मा, आसुराम परिहार, पोलाराम, सुरजीत, मदनसिंह, सोमाराम, मनीष थोरी आदि उपस्थित रहे।