Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा नेताओं एवं पार्षदों ने किया विरोध-प्रदर्शन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल : फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका कार्यालय के आगे जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल : फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका कार्यालय के आगे जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं भाजपा के तीन पार्षदों को असंवैधानिक रूप से निलम्बित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला निर्देशन में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के तानाशाहीपूर्ण कृत्य को कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं में सत्ता का दुरुपयोग कूट- कूट कर भरा हुआ है। सबसे पहले निगमों पर कब्जा जमाने के लिये परिसीमन में भयंकर धांधली करते हुये कांग्रेस समर्थित वार्डो को छोटे कर ज्यादा वार्ड बना दिये तथा भाजपा समर्थित वार्डो को बड़ा कर दिया, फिर भी वांछित सफलता नही मिली तो कमेटियों के गठन में मनमानी की, उससे भी मन नही भरा तो निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निलम्बित करने का खेल शुरू किया गया है।

सरकार ने अधिकारियों को भाजपा से निवार्चित जनप्रतिनिधियों के वार्डो में विकास कार्य करने की मनाही की है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, अशोक बोहरा, शिवकुमार व्यास, महामंत्री रतन मेघवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, गवरा व्यास, गजेन्द्र जोशी, सुनील व्यास, श्यामसुंदर व्यास, दीपक थानवी, अशोक व्यास, हरी व्यास, चंपालाल छीपा, मुरली गुचिया, चतुर्भुज सोनी, यश कोठारी, गरिमा जोशी, जीतू पुरोहित, हरीश छंगाणी, कमल राठौड़, कमल कन्नौजिया, कविता दवे, सीमा चौहान, ज्योति जागिड़, भगवती व्यास, गरिमा पुरोहित सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।