Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी शहरी क्षेत्र में 25 जून को जलापूर्ति नही होगी

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका क्षेत्र फलोदी में 25 जून शुक्रवार को जलापूर्ति बंद रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला खं...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका क्षेत्र फलोदी में 25 जून शुक्रवार को जलापूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला खंड फलोदी के अधिषाशी अभियंता संजय माथुर ने बताया कि फलोदी कस्बे में स्थित विभिन्न उच्च जलाशयों की साफ-सफाई, फिल्टर तथा पंप हाऊस पर रख-रखाव एवं पाईप लाईन संधारण कार्य के चलते सम्पूर्ण शहर में 25 जून शुक्रवार को जलापूर्ति बंद रहेगी तथा 26 जून शनिवार को जलापूर्ति की जायेगी। पीएचईडी के अधिषाशी अभियंता संजय माथुर ने ग्रीष्म ऋतु में सभी नागरिकों से जल का अपव्यव नही करके संचय करने की अपील की है।