Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल फलोदी के तत्वावधान में बुधवार को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शह...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल फलोदी के तत्वावधान में बुधवार को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शहर मंडल के विभिन्न बूथों पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान वार्ड नंबर 22 में बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल,  विधायक पब्बाराम बिश्नोई, शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, पार्षद गरिमा पुरोहित, जीतू पुरोहित, चतुर्भुज सोनी, सुनील व्यास, लकी जैन आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद में पौधरोपण किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, जगदीश मेघवाल, बंशीलाल भार्गव, राजू भार्गव, मोहन भार्गव, राजकुमार पुरोहित, दिलीप छंगाणी, महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।